12 June 2026

जिले से जारी हुई पीएम श्री विद्यालय की विज्ञप्ति, शिक्षक समेत इन पदों पर निकली संविदा आधारित भर्तियाँ

लखीमपुर-खीरी के पीएम श्री विद्यालय की विज्ञप्ति


पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली, लखीमपुर खीरी में विभिन्न पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू 20 जून को

लखीमपुर खीरी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मितौली, लखीमपुर खीरी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न विषयों एवं गतिविधियों के पदों पर संविदा (Purely on Contract Basis) के आधार पर नियुक्ति हेतु Walk-in Interview / Personal Talk आयोजित किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 जून 2026 (शनिवार) प्रातः 9:00 बजे विद्यालय परिसर में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण तथा नवीन पासपोर्ट आकार के तीन रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। सभी दस्तावेजों की एक स्वप्रमाणित छायाप्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।

रिक्त पदों का विवरण

1. योग शिक्षिका (महिला अभ्यर्थी)

  • पद संख्या: 01

  • विषय: योग (Yoga)

  • योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग में स्नातक डिग्री, न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव अथवा योग में डिप्लोमा के साथ स्नातक एवं 5 वर्ष का अनुभव। B.P.Ed./M.P.Ed. को वरीयता।

  • मानदेय: ₹12,500 प्रतिमाह (एक सप्ताह में न्यूनतम 4 दिन कार्य)

2. आत्मरक्षा प्रशिक्षिका (महिला अभ्यर्थी)

  • पद संख्या: 01

  • विषय: आत्मरक्षा / Self Defence

  • योग्यता: जूडो, कराटे अथवा आत्मरक्षा प्रशिक्षण में दक्ष एवं अनुभवी महिला अभ्यर्थी।

  • मानदेय: ₹12,500 प्रतिमाह (एक सप्ताह में न्यूनतम 4 दिन कार्य)

3. खेल प्रशिक्षक (बालक एवं बालिका हेतु)

  • पद संख्या: 02

  • विषय: शारीरिक शिक्षा

  • योग्यता: B.P.Ed. एवं M.P.Ed., विशेष रूप से एथलेटिक्स, ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट्स, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस एवं क्रिकेट में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता।

  • मानदेय: ₹12,500 प्रतिमाह (सप्ताह में न्यूनतम 4 दिन)

4. संगीत प्रशिक्षक

(क) शास्त्रीय नृत्य

  • पद संख्या: 01

  • योग्यता: B.A. in Classical Dance, किसी राष्ट्रीय संगीत संस्था से प्रशिक्षण एवं संबंधित क्षेत्र में अनुभव।

  • मानदेय: ₹1042 प्रति सत्र (छह महीने तक अधिकतम ₹25,000)

(ख) वाद्य यंत्र / संगीत

  • पद संख्या: 01

  • योग्यता: B.A. in Instrumental Music या समकक्ष योग्यता, वादन में अनुभव एवं हारमोनियम आदि वाद्य यंत्रों का ज्ञान।

  • मानदेय: ₹1042 प्रति सत्र (छह महीने तक अधिकतम ₹25,000)

5. आर्ट इंटीग्रेटेड एवं थिएटर प्रशिक्षक

  • पद संख्या: 01

  • योग्यता: ड्रामा, विजुअल आर्ट्स, म्यूजिक/डांस/फाइन आर्ट्स में स्नातक तथा गतिविधि आधारित शिक्षण एवं कोरियोग्राफी का अनुभव।

  • मानदेय: ₹30,000 प्रतिमाह (अधिकतम 10 माह)

6. GDA (General Duty Assistance)

  • पद संख्या: 01

  • योग्यता: M.B.B.S., M.Sc. Bioscience, M.Sc. Human Physiology, H.Sc. Nursing के साथ 3 वर्ष का अस्पताल अनुभव अथवा G.N.M. डिप्लोमा एवं 1 वर्ष का अनुभव।

  • मानदेय: विद्यालय नियमानुसार

7. PAT Teacher

  • पद संख्या: 01

  • योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से Physical Education में स्नातकोत्तर उपाधि तथा कम से कम 1 वर्ष का शिक्षण/कार्य अनुभव।

  • मानदेय: ₹30,000 प्रतिमाह (अधिकतम 10 माह)

महत्वपूर्ण निर्देश

  • यह नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी एवं संविदा आधारित होंगी।

  • साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का TA/DA देय नहीं होगा।

  • पात्रता मानदंड पूर्ण न करने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

  • मानदेय आधारित नियुक्ति होने के कारण नियमित शिक्षकों के सेवा नियम लागू नहीं होंगे।

  • टीडीएस/जीएसटी अथवा अन्य वैधानिक कटौतियां नियमानुसार लागू होंगी।

  • विद्यालय प्रशासन आवश्यकता अनुसार पदों की संख्या में परिवर्तन कर सकता है।

  • वॉक-इन इंटरव्यू को बिना पूर्व सूचना निरस्त या स्थगित करने का अधिकार विद्यालय प्रशासन के पास सुरक्षित रहेगा।

साक्षात्कार की तिथि: 20 जून 2026 (शनिवार)
समय: प्रातः 09:00 बजे
स्थान: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मितौली, लखीमपुर खीरी (उ.प्र.)।