12 June 2026

Census Duty नहीं लेने वाले 29 शिक्षकों पर होगी FIR, DCP को भेजा गया पत्र

Census Duty नहीं लेने वाले 29 शिक्षकों पर होगी FIR, DCP को भेजा गया पत्र

ग्रेटर नोएडा। जनगणना कार्य में सहयोग न करने और ड्यूटी रिसीव नहीं करने वाले 29 प्रागणकों (Enumerators) के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अधिकारियों ने इन सभी के विरुद्ध FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा के Charge Officer मुकेश कुमार सिंह ने DCP नोएडा को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

Census कार्य में लगे हैं 3000 से अधिक प्रागणक

प्रभारी अधिकारी एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ACEO सुमित यादव ने बताया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए करीब 3000 प्रागणकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से 29 प्रागणक ऐसे हैं जिन्होंने निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी अपनी ड्यूटी स्वीकार नहीं की।

अधिकारियों के अनुसार संबंधित प्रागणकों से मोबाइल फोन पर संपर्क किया गया तथा WhatsApp के माध्यम से भी ड्यूटी संबंधी जानकारी और दस्तावेज भेजे गए, लेकिन उन्होंने दस्तावेज प्राप्त करने से इनकार कर दिया।

राष्ट्रीय कार्य में असहयोग का आरोप

प्रशासन का कहना है कि जनगणना एक महत्वपूर्ण National Duty है और इसमें सहयोग न करना गंभीर मामला है। इसी कारण संबंधित प्रागणकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की संस्तुति करते हुए DCP नोएडा को पत्र भेजा गया है।

इन लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

जिन 29 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है, उनमें सीमा देवी, प्रदीप कुमार, प्रीति शर्मा, आर्य, वंदना सिंह, जीके बाबू, शशि, अमिता सिंह, प्रीति सिंह, मनीषा मथुरिया, प्रमोद सिंह, किशोरी, वंदना, ममता, दुरदाना, नीतू, प्रदीप शर्मा, गुलाब सिंह, ललिता, दुर्गा शुक्ला, धन देवी, कमल सिंह चौधरी, राजेश कुमार सहित अन्य प्रागणक शामिल हैं।

ड्यूटी तुरंत रिसीव करने की चेतावनी

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन प्रागणकों ने अभी तक जनगणना कार्य शुरू नहीं किया है, वे शीघ्र अपनी Census Duty रिसीव कर कार्य पूरा करें। अन्यथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि जनगणना कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या असहयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।