03 June 2026

माध्यमिक व बेसिक शिक्षा निदेशक ने संभाला पदभार

 


लखनऊ। माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के नवनियुक्त निदेशकों प्रताप सिंह बघेल व अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मंगलवार को पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद दोनों अधिकारियों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। साथ ही तकनीकी आधारित शिक्षण प्रणाली को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण व रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ बनाने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षण व्यवस्था में पारदर्शिता व उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं अनिल भूषण चतुर्वेदी ने विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, नवाचारों तथा वर्तमान में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए सभी टीम भावना के साथ काम करें। ब्यूरो

**बैठक में तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश**