05 August 2026

भर्ती परीक्षाओं को सुरक्षित बनाने के लिए 66 करोड़

 

राज्य सरकार भर्ती परीक्षाओं को और सुरक्षित बनाने व पेपर लीक रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने जा रही है। राज्य सरकार ने अनुपूरक बजट में इसके लिए 66 करोड़ रुपये दिए हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को इसके लिए पैसे दिए गए हैं।



उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर आवेदन या परीक्षा परिणाम के दौरान बढ़ते ट्रैफिक से होने वाली तकनीकी दिक्कतों को और बेहतर किया जाएगा। आयोग के लिए मजबूत आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए 20.19 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उप्र लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं को अधिक सुरक्षित, गोपनीय और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में ‘गुप्त सेवा व्यय’ के लिए 46.19 करोड़ रुपये दिए गए हैं।