शिक्षक समायोजन पर बड़ी अपडेट: जहां आपत्ति नहीं वहां होगा समायोजन, आपत्ति वाले मामलों की 7 अगस्त से जिलेवार सुनवाई
समायोजन प्रकरण: स्पेशल अपील संख्या 398/2026 में आज हुई संक्षिप्त सुनवाई में शिक्षक समायोजन को लेकर महत्वपूर्ण स्थिति सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन मामलों में किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है, वहां समायोजन की प्रक्रिया की जाएगी। वहीं जिन मामलों में आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उन पर माननीय न्यायालय द्वारा जिलेवार सुनवाई की जाएगी।
आपत्तियों से संबंधित मामलों की सुनवाई 7 अगस्त 2026 से प्रतिदिन किए जाने की बात सामने आई है। ऐसे में आपत्ति वाले समायोजन मामलों पर अब न्यायालय में जिलेवार स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
अगली सुनवाई की तारीख: 07 अगस्त 2026
मुख्य अपडेट: बिना आपत्ति वाले मामलों में समायोजन होगा, जबकि आपत्ति वाले प्रकरणों की 7 अगस्त से जिलेवार सुनवाई होगी।

