लखनऊ। सरकार प्रदेश के अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व प्रधानाचार्यों के विनियमितीकरण के मामले में इसी माह कोई सकारात्मक निर्णय लेगी। विधान परिषद में सभापति के निर्देश के बाद सरकार ने सदन को यह आश्वासन दिया है।
इसके अलावा सरकार एससीईआरटी के प्रवक्ताओं को पदोन्नत करने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने विधान परिषद में दी।

