हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 August 2026

अब सुबह आठ से दो बजे तक खुलेंगे सभी बोर्ड के स्कूल


प्रयागराज। जिले के परिषदीय, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा और अन्य बोर्ड के विद्यालयों का संचालन अब सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगा।


नई समय-सारिणी के अनुसार, 8:15 बजे तक प्रार्थना सभा और योगाभ्यास कराया जाएगा, जबकि मध्यावकाश 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों में टाइम एंड मोशन व्यवस्था का पालन अनिवार्य होगा। शिक्षकों को कक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले पहुंचना और छुट्टी के बाद कम से कम 30 मिनट तक विद्यालय में रहना होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more