हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 August 2026

महाशिवरात्रि को लेकर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग

 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार दोपहर बीएसए को ज्ञापन सौंपकर श्रावण महाशिवरात्रि को लेकर परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित कराने की मांग उठाई है। सौंपे ज्ञापन में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया और जिलामंत्री नीरज चौधरी ने बताया कि श्रावण मास की शिवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है। जनपद में श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत रुट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। आगामी दिनों में भारी संख्या में जनपद के श्रद्धालुओं का आगमन होगा। इसलिए गत वर्षों की भांति छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत परिषदीय विद्यालयों को पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश जारी करने की कृपा करें।

अंत में बीएसए ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more