12 August 2026

लापरवाही पर शिक्षकों को दी चेतावनी

 

देवरिया। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने मंगलवार को बैतालपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। लापरवाही और घटते नामांकन पर शिक्षकों को चेतावनी दी।


कंपोजिट विद्यालय बोड़िया सुल्तान में 8 शिक्षक और 01 शिक्षा मित्र की तैनाती के बावजूद पिछले तीन वर्षों से नामांकन में लगातार गिरावट पाई गई। पंजीकृत 63 में से केवल 30 बच्चे उपस्थित मिले।


छात्र बिना ड्रेस के थे और डिजिटल हाजिरी भी दर्ज नहीं थी। शिक्षण स्तर असंतोषजनक पाए जाने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक योगेश कुमार सिंह समेत सभी अध्यापकों को चेतावनी देते हुए सुधार न होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।


उच्च प्राथमिक विद्यालय बोड़िया अनन्त में 34 में से मात्र 13 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में केवल एक अध्यापिका मनोरमा पाण्डेय कार्यरत पाई गईं।

बीएसए ने बीईओ बैतालपुर को तुरंत समायोजन के जरिए अन्य शिक्षकों की व्यवस्था कराने और समय सारिणी तत्काल टांगने के निर्देश दिए।