11 September 2026

54 जिलों के डीएम को ईवीएम टेस्टिंग ट्रेनिंग


लखनऊ। अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच कराने जाने के बाद अब बाकी बचे 54 जिलों में भी एफएलसी कराई जाएगी।



वाराणसी में शुक्रवार को छह मंडलों वाराणसी, प्रयागराज, मीरजापुर, आजमगढ़, गोरखपुर व बस्ती के जिलों के अधिकारियों की कार्यशाला होगी। जिसमें अधिकारियों को ईवीएम की एफएलसी कराने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। वहीं 14 सितंबर को लखनऊ में सात मंडलों लखनऊ, कानपुर, झांसी, चित्रकूट, मुरादाबाद, देवीपाटन व अयोध्या के जिलों के अधिकारियों की कार्यशाला होगी।