11 September 2026

गोरखपुर विवि करेगा स्कूलों का सोशल ऑडिट


प्रयागराज। जिले में परिषदीय विद्यालयों के सोशल ऑडिट की जिम्मेदारी पं. दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को दी गई है। बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विश्वविद्यालय की सोशल ऑडिट टीम के सहयोग के लिए ब्लॉकस्तर पर एक नोडल नामित करे जो समन्वय स्थापित कर चिन्हित विद्यालयों के ऑडिट में यथा आवश्यक सहयोग प्रदान करें। 



जिले के 20 प्रतिशत प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों तथा शत-प्रतिशत केजीबीवी विद्यालयों का सोशल ऑडिट किया जाएगा।