ओपनएआई ने नया चैटजीपीटी इमेजस 2.5 मॉडल लॉन्च किया है। इससे फोटो तेजी से और ज्यादा सटीक बनेगी। त्वचा, कपड़े, रोशनी जैसे हिस्से ज्यादा असल दिखेंगे। फोटो एडिट करते समय एक ही फोटो पर लगातार अलग-अलग निर्देश दे सकते हैं। इस दौरान कोशिश रहेगी कि जिन हिस्सों को यूजर बदलना नहीं चाहता, वे वैसे ही बने रहें। स्केच नाम के फीचर से साधारण-सी ड्रॉइंग भी बना सकते हैं। तस्वीर के साथ उसे बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया प्रॉम्प्ट भी साझा कर सकेंगे।

