11 September 2026

UGC NET: तीन विषयों की उत्तर कुंजी दोबारा जारी


नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को यूजीसी-नेट की दोबारा हुई परीक्षा के अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी। एनटीए ने कहा कि जून 2026 यूजीसी-नेट परीक्षा में अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की अंतरिम उत्तर कुंजी अब उपलब्ध है। उम्मीदवार 13 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 



एनटीए ने पिछले महीने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के इन तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया था। इन विषयों के प्रश्नपत्रों में कई गलतियां होने की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया था।