11 September 2026

मिड-डे मील का राशन न पहुँचाने वाले ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज

 

सीतापुर : मिड-डे मील का राशन न पहुँचाने वाले ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज


लखनऊ। सीतापुर में मिड-डे मील का राशन कोटेदारों तक समय से नहीं पहुँचाने पर परिवहन ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह कार्रवाई खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय के निर्देश पर हुई है। उन्होंने डीएम को संबंधित फर्म को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए हैं।



मंत्री ने पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों की जिम्मेदारी तय कर उन पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा, जनता और बच्चों के हक के राशन में गड़बड़ी गंभीर मामला है।



मामला है। खाद्यान्न निर्धारित स्थान तक समय से पहुँचाना संबंधित एजेंसी और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिम्मेदारी तय होगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो