11 September 2026

दो डीएम समेत पांच आईएएस छह पीसीएस अफसर बदले


लखनऊ, । राज्य सरकार ने गुरुवार रात दो जिलाधिकारियों सहित पांच आइएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय को बहराइच और विशेष सचिव आईटी समीर को जालौन का डीएम बनाया गया है। झांसी की नगर आयुक्त आकांक्षा राना को विशेष सचिव आईटी की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी के सीडीओ बी सूदन को नगर आयुक्त झांसी व मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में सचिव पद पर तैनात पंकज वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी बनाया गया है।



पीसीएस अधिकारियों में सुशील प्रताप सिंह को एलडीए सचिव बनाया गया है। अतुल कुमार को कुलसचिव, भातखंडे विवि, राजेश कुमार सिंह को एडीएम (नागरिक आपूर्ति) कानपुर, संजय कुमार सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन) युवा कल्याण, प्रमोद झा, को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गोंडा बनाया गया है।