BEO ने महिला शिक्षामित्र को बैडटच किया, एटा में अश्लील मैसेज भेजे; कहा- 5 दिन मेरे साथ गुजारो
एटा में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के खिलाफ एक महिला शिक्षामित्र ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। बीईओ श्रीकांत पटेल और महिला शिक्षामित्र दोनों फिरोजाबाद में तैनात हैं। एक दिन स्कूल देर से पहुंचने पर महिला शिक्षामित्र को गैरहाजिर दिखा दिया गया था। उन्होंने बीईओ से इसकी शिकायत की थी।
शिक्षामित्र ने आरोप लगाया कि बीईओ ने कहा कि कुछ नहीं होगा, तू चिंता मत कर, मैं हूं। इसके बाद दो दिन बीईओ कार से उन्हें स्कूल छोड़ने गए। रास्ते में उन्होंने अश्लील बातें कीं और बैडटच किया। फोन पर भी अश्लील मैसेज भेजे। उन्होंने मीटिंग में साथ रहने के लिए कहा। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देने का भी आरोप है।
29 अगस्त को शिक्षामित्र अपने पति के साथ थाने पहुंचीं और शिकायत दी। पुलिस ने बीईओ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है।
#etahtak #etahnews #highlight

