UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 October 2026

परीक्षा की तैयारी और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार पर संवाद करेंगे अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग

 परीक्षा की तैयारी और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार पर संवाद

परीक्षा की तैयारी और विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार पर संवाद अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा 28 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से ऑनलाइन गोष्ठी के माध्यम से शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों से संवाद करेंगे। इसमें कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों की आगामी परीक्षाओं की तैयारी, अधिगम स्तर में सुधार और विभागीय प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। इस महत्वपूर्ण संवाद में सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षक संकुल, एआरपी, एसआरजी, डायट मेंटर्स, जिला समन्वयकों एवं विभागीय अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। दिनांक: 28 अक्टूबर 2026 समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से ऑनलाइन संवाद से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें: youtube.com/live/OJn_EUkOP बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार, परीक्षा की बेहतर तैयारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more