UpdateMarts
Follow Channel

24 November 2021

69 हज़ार शिक्षक भर्ती में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग, प्रदर्शन

लखनऊ। संवाददाता

69 हज़ार शिक्षक भर्ती में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ किए जाने और इस मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर दर्जनों अभ्यर्थियों ने विधान भवन के सामने प्रदर्शन किया। सुबह आठ बजे अभ्यर्थियों के विधान भवन के सामने पहुंचते ही हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस को अभ्यर्थियों को जबरन हिरसत में लेकर ईको गार्डेन भेजना पड़ा। दोपहर अभ्यर्थियों ने ईको गार्डेन से निकल कर विधानभवन की जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने सख्ती से रोक दिया।


शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी सुबह ही विधानभवन के सामने पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अभ्यर्थियों को रोकने में जुट गई। अभ्यर्थियों की एक टुकडी को जीपीओ गेट के पास रोक दिया। वह सभी वहीं पर सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। इधर विधानभवन के सामने भी अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए।