UpdateMarts•Com
Follow Channel

16 November 2021

लेखपाल भर्ती के लिए इस तारीख तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, राज्य में एक लेखपाल को मिलने वाली सैलरी और भत्तों के बारे में जानते हैं आप


उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर होने वाली भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में आयोजित करने का ऐलान किया गया था लेकिन अभी तक इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। ऐसे में इसका समय पर आयोजन होना संभव नहीं है। गौरतलब है कि लेखपाल भर्ती में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जो 24 अगस्त को आयोजित हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए थे।


जल्द ही जारी हो सकता है नोटिफिकेशन :

लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPSSSC इसके लिए उत्तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने से पहले नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है और जनवरी या फरवरी में परीक्षा आयोजित कर सकती है।


सैलरी के साथ मिलते हैं कई तरह के भत्ते :

राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर निकलने वाली भर्ती में चुने जाने के बाद अभ्यर्थियों को शानदार वेतन के साथ साथ कई तरह के भत्ते भी मिलेंगे। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में एक लेखपाल को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच की सैलरी मिलती है। इस सैलरी के साथ ही इन्हें महंगाई भत्ता, टेलीफोन/मोबाइल कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा, यात्रा भत्ता तथा मकान किराया भत्ता भी उपलब्ध कराता जाता है। इसके अलावा लेखपाल के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश के नए पेंशन योजना के तहत पेंशन और लेखपाल तथा उनके ऊपर आश्रित उनके परिवारवालों को मेडिकल सुविधा का भी लाभ मिलता है। इन लाभों तथा भत्तों के साथ इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्य कई तरह के लाभ भी मिलते हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more