हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 December 2021

सावधान: निर्वाचन अधिकारी बताकर शिक्षामित्र के खाते से उड़ाए 17 हजार रुपए

 

सावधान: निर्वाचन अधिकारी बताकर शिक्षामित्र के खाते से उड़ाए 17 हजार रुपए 
जिले में साइबर ठगी का मामला नहीं थम रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से बार बार जागरूक करने के बाद भी लोग ठगों के साझे में आकर अपना बैंक खाता खाली करा बैठते हैं।एक बार फिर साइबर ठगों ने शिक्षामित्र को निशाना बनाते हुए खुद को निर्वाचन अधिकारी बताकर उसके बैंक खाते से हजारों रुपये निकाल लिए हैं।



कोतवाली क्षेत्र भिनगा के ग्राम लालपुर हर्रैया तराई निवासी नंद किशोर प्राथमिक विद्यालय हरैया तराई में शिक्षामित्र के पद पर तैनात है। शुक्रवार को शिक्षामित्र के मोबाइल फोन पर साइबर ठगों ने फोन किया है। ठगों ने खुद को निर्वाचन अधिकारी बताकर निर्वाचन ड्यूटी के लिए अपना बैंक खाता संख्या व एटीएम कार्ड उनसे साझा करने को कहा। इस पर शिक्षामित्र ने ठग को खाता संख्या व एटीएम साझा कर दिया है। शिक्षामित्र का कहना है कि खाता नम्बर लेने के बाद ठग ने उसे वीडियो काल किया और ओटीपी भी ले लिया। ओटीपी मिलते ही ठगों ने उसके खाते से 17 हजार 136 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का एसएमएस आने के बाद शिक्षमित्र को ठगी का एहसास हुआ है। इस पर पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more