हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 December 2021

CTET:- सीटीईटी परीक्षा की तैयारी मे जुटे अभ्यर्थियों की टेंशन हुई कम , एग्जाम में मिलेगी यह बड़ी राहत


सीटीईटी परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 16 दिसंबर से शुरू हो रही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्नों को हल कर सकते हैं। हालांकि, अगर उनका जवाब गलत भी होता है तो इसके लिए परीक्षा में कोई अंक काटे नहीं जाएंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स को गलत जवाब देने से उन्हें कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा, इसलिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा में किसी भी प्रश्न को छोड़े नहीं, बल्कि सभी प्रश्नों को ध्यान से पढ़कर उनका आंसर दें दे। हर एक सवाल के लिए 01 अंक निर्धारित है।



वहीं सीबीएसई सीटीईटी 2021 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। संभाावना जताई जा रही है कि परीक्षा के लिए हॉल टिकट जल्द जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह किसी भी वक्त यानी कि आज या कल में जारी किया जा सकता है। ऐसे में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर लेटेस्ट अपडेट के लिए विजिट करते रहें।


बता दें कि सीटीईटी परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी 2022 तक दो पालियों में होनी है। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीबीएसई 20 भाषाओं में सीटीईटी एग्जाम आयोजित करेगा। परीक्षा में मल्टीपल चॉइस क्वेश्न (MCQs) होंगे। CTET Exam 2021 ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा और प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में दोनों मीडियम में होंगे। वही अभ्यर्थी ध्यान दें कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसकी प्रिंटआउट के साथ-साथ एक पहचान पत्र जैसे वोटरआईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य डॉक्यूमेंट्स को साथ लेकर जाना होगा। इसके साथ ही परीक्षा में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more