UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षक क्विज में इस जिले को मिले 75 प्रतिशत अंक

मिशन प्रेरणा के तहत मंगलवार को प्रदेश भर में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए क्विज का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य शिक्षकों के शैक्षणिक कौशल के साथ ही जानकारी में वृद्धि करना था। ओवरऑल क्विज में बनारस जिले को 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक मिले हैं।


मंगलवार की शाम पांच बजे से एक घंटे का यह ऑनलाइन क्विज आयोजित किया गया था। इसमें जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों के शिक्षक, अनुदेशक व शिक्षामित्रों को भाग लेना था। 10 प्रश्नों के क्विज का पूर्णांक 20 अंक का था। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. भोला विश्वकर्मा ने बताया कि क्विज में जिले के 8000 में 5802 शिक्षकों ने भाग लिया। वाराणसी के शिक्षकों के प्राप्तांक का औसत 15.11 रहा। इस तरह कुल अंक 75 प्रतिशत से ज्यादा रहा। बीएसए राकेश सिंह ने सभी शिक्षकों को अगली प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने और खुद को अपग्रेड करने के निर्देश दिए हैं।