UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

प्रश्नपुस्तिका जमा न करने पर उत्तर पुस्तिका की जांच नहीं

प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा में प्रश्न पुस्तिका जमा न करने वाले अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट का मूल्यांकन न करने के खिलाफ याचिका पर हस्तक्षेप करने से इन्कार

कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा ने मथुरा निवासी के एम. नीलम की याचिका को खारिज करते हुए दिया है। याची ने आयोग की प्रारंभिक परीक्षा दी, लेकिन प्रश्न पुस्तिका जमा नहीं किया। आयोग के अधिवक्ता ने बताया कि बिना प्रश्न पुस्तिका जमा किए उत्तर पुस्तिका की जांच नहीं की जा सकती। याची द्वारा आयोग के निर्देशों का पालन न करने के कारण कोर्ट ने हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया।