UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

शिक्षिका से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट


 बरेली। बारादरी इलाके में एक शिक्षिका के साथ सिद्दीकी एन्क्लेव निवासी रवि सैनी ने रास्ते में छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।



शिक्षिका ने बताया कि 11 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे वह कॉलेज जा रही थीं तभी रवि सैनी ने रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो पिटाई कर दी। भीड़ जुटी तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। रवि पहले भी कई बार उनके और इलाके की अन्य युवतियों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका है। उन्होंने खुद को और परिवार को उससे खतरा बताया है। ब्यूरो