UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

रमसा के राजकीय शिक्षकों के वेतन को धनराशि अवमुक्त

प्रयागराज : बजट के अभाव में वेतन से वंचित रमसा यानी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (समग्र शिक्षा) के तहत संचालित नवीन राजकीय हाईस्कूलों के सात हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। दो माह से अटके वेतन व अन्य मदों के भुगतान के लिए शासन ने 90 करोड़ 13 लाख रुपये अवमुक्त किया है। 




शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के देयकों के भुगतान के लिए वित्त नियंत्रक शिक्षा निदेशालय को निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश भर के विद्यालयों में कार्यरत अधिकांश शिक्षकों को दिसंबर का भी वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा जनवरी माह का वेतन भी बजट के अभाव में सभी शिक्षकों को नहीं मिल सका है। इससे परेशान शिक्षकों की पीड़ा को राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय अध्यक्ष छाया शुक्ला एवं महामंत्री रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने शासन के समक्ष रखा था।