UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

रसोइया बनाएंगी मतदान कार्मिकों का भोजन, अलग से मिलेगा मानदेय

 



एटा। विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन कार्मिकों के लिए स्कूलों में बनाए गए बूथों पर रसोइया भोजन बनाएंगी उनको भोजन बनाने के लिए अलग से मानदेय दिया
जाएगा। जिले में 1643 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथ पर पहुंचने वाली पोलिंग पार्टियों के मतदान कार्मिकों को भोजन की दिक्कत न हो, इसलिए विद्यालयों में तैनात रसोइयों को जिम्मेदारी दी गई है। जिला समन्वयक अमित कुमार ने बताया रसोइयों को एक दिन का मानदेय भी ने अलग से दिया जाएगा। पिछले चुनाव में भी रसोइयों को भोजन बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी।