UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

अब परिषदीय विद्यालय प्रबंध समिति बनेगी सशक्त, दिया जाएगा प्रशिक्षण


 शामली। जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों की प्रबंध समिति को उनके अधिकारों और दायित्व के प्रति जागरूक करने का काम बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू कर दिया है।



सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति को सशक्त बनाने के लिए सभी ब्लॉकों से चार-चार मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक विद्यालय के प्रबंध समिति सदस्य और एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें बाल अधिकार और बाल अधिकारों का संरक्षण, निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा, विद्यालय प्रबंध समिति की संरचना, गठन, कार्यकाल एवं समिति के कार्य आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी संवाद