UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

17 फरवरी से परिषदीय स्कूलों में लौटेगी रौनक

एक बार फिर 17 फरवरी से जिले के स्कूलों में रौनक लौटेगी। बच्चों की चहल पहल होगी। कोरोना का ग्राफ कम होने पर बच्चों की शिक्षा पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है।



पिछले दिनों जिले में कोरोना के पॉजिटिव केसों की

संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। शासन के आदेश पर स्कूलों को बंद कर दिया गया। बच्चों को घर पर ही ऑनलाइन शिक्षा के लिए निर्देश दिए गए, लेकिन विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज होने पर ऑनलाइन शिक्षा धड़ाम हो गई। बच्चे घरों पर कैद हो गए। घरों पर रहकर बच्चों की शिक्षा बाधित हो रही थी। शासन के आदेश पर जिले में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल पहले ही खुल गए थे।

कक्षा एक से आठ तक के स्कूल अभी बंद थे। शासन के आदेश पर सभी स्कूल खुल गए हैं। छुट्टी के कारण अब जिले के समस्त परिषदीय स्कूल 17 फरवरी से खुलेंगे। विभागीय अधिकारियों ने भी अध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।



17 फरवरी से जिले के समस्त परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। अध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। एक बार फिर स्कूलों में रौनक लौटेगी।

-जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बिजनौर