UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

primary ka master: बीएसए ने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का दिया निर्देश


वाराणसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने सोमवार को स्कूल खुलने के बाद सभी ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों संग बीएसए कार्यालय में बैठक की। जिसमें उन्होंने विद्यालय में बच्चों को उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।



इसके साथ ही उन्होंने मिशन प्रेरणा के तहत चलाए जा रहे 100 डेज के पेन व क्विज प्रतियोगिता में ज्यादा से ज्यादा बच्चों का प्रतिभाग कराने की बात कहीं। बैठक के दौरान उन्होंने स्कूलों में पुस्तकालय, रीडिंग कॉर्नर व खेल सामग्रियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कहीं। इस अवसर पर स्कंद गुप्त, प्रदीप मिश्रा, बृजेश राय आदि मौजूद रहे।