UpdateMarts
Follow Channel

16 February 2022

शादी के तीन माह बाद शिक्षक ने दी जान, जानिए क्या थी वजह

फर्रुखाबाद। शादी के तीन माह बाद पनों से विवाद के चलते शिक्षक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक की मौत से परिजनों में ली। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का

कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनखड़िया निवासी सुखबीर यादव का पुत्र देवेंद्र यादव (26) मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गिरजा देवी डिग्रो कालेज सकचाई में शिक्षक था। देवेंद्र की शादी बीती 29 नवंबर को हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्जन पुरवा निवासी प्रिया यादव के साथ हुई थी। सोमवार को देवेंद्र का पत्नी प्रिया से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद देवेंद्र मोहल्ले में ही स्थित अपने दूसरे मकान पहुंचा और वहीं उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद जब देवेंद्र का भाई उसे तलाशते हुए मकान पर पहुंचा तो देवेंद्र को बेहोश देख उसे आवास विकास स्थित नर्सिंगहोम पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।