UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 February 2022

90 फीसदी अभिभावकों ने कहा कोविड नियमों का पालन करते हुए खोले जाएं स्कूल

एटा। कोरोना के चलते विद्यालयों को बंद किया गया है। अब शासन अभिभावकों से विद्यालय खोलने के लिए राय मांग रहा है। 90 फीसदी अभिभावकों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोलने के लिए कहा। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को पत्र भी भेजे गए हैं। पत्र भेजकर तमाम विद्यालयों ने अभिभावकों की बात को रखा है।






माध्यमिक विद्यालयों में भौतिक रूप से पठन-पाठन प्रारंभ किए जाने के लिए अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और अन्य से शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय द्वारा राय मांगी गई। इसी के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले भर के विद्यालय संचालकों को पत्र भेजकर अभिभावकों की राय • लिखित में उपलब्ध कराने को कहा तो तमाम विद्यालयों ने अभिभावकों के



विद्यालय खोलने के लिए अभिभावकों से मांगी थी राय माध्यम से विद्यालय कोविड नियमों के तहत खोलने की मांग रखी है। 90 फीसदी अभिभावक चाहते हैं कि बच्चों की पिछड़ रही पढ़ाई को ध्यान में रखकर अब विद्यालयों को खोला जाए। लिमरा इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं के 90 फीसदी अभिभावकों ने विद्यालय खोलने का आह्वान किया है। वहीं ट्यूलिप पब्लिक स्कूल, मारहरा पब्लिक स्कूल, श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा, अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सैकेंड्री स्कूल एटा, जनता इंटर कॉलेज अवागढ़, श्रीगांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज जैथरा आदि  विद्यालय ने भौतिक पठन-पाठन के लिए अभिभावकों की राय भेजी है। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि पठन-पाठन के लिए शासन की ओर से अभिभावकों से स्कूल खोलने की राय मांगी गई। 90 फीसदी ने कोविड नियमों का पालन करते हुए स्कूल खोलने के लिए कहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more