UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 February 2022

Primary ka master: खेल किट व शिक्षण कार्य की गुणवत्ता खराब मिलने पर पांच प्रधानाध्यापकों और एक शिक्षक का वेतन रोका

फर्रुखाबाद। बीएसए लालजी यादव ने पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और एक सहायक अध्यापक के फरवरी माह के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है। उन्हें निरीक्षण में किसी स्कूल में खेल किट की गुणवत्ता खराब मिली तो कहीं इसकी खरीद ही नहीं की गई है। स्कूलों का निरीक्षण करने में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है।




बीएसए लालजी यादव ने चार फरवरी को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। उच्च

प्राथमिक विद्यालय दनिया हुसैनपुर में निरीक्षण के दौरान शैक्षिक सत्र 2021-22 में जो धन भेजा गया था, उससे खेल किट नहीं खरीदी गई थी।

 

विद्यालयों में वायरिंग एवं कमरों के लेंटर की स्थिति खराब मिली। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक हंसराज विद्यालय में शिक्षण कार्य नहीं कराते हैं। प्राथमिक विद्यालय दनिया हुसैनपुर के निरीक्षण में भी बीएसए को खेल किट की गुणवत्ता बहुत खराब मिली।

प्राथमिक विद्यालय तिराहा में खेल किट की खरीद ही नहीं की गई प्राथमिक विद्यालय मराहला में भी खेल किट नहीं खरीदी गई थी। कंपोजिट विद्यालय मदनपुर में न तो कंपोजिट ग्रांट का उपयोग हुआ और न खेल किट खरीदी

बीएसए ने बताया कि पांचों विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक हंसराज के कार्य में लापरवाही बरतने पर फरवरी का वेतन रोक दिया है। विद्यालयों का निरीक्षण करने में लापरवाही बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद को भी नोटिस जारी किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more