UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 February 2022

अभी राहत, नौ को फिर बारिश के आसार

लखनऊ : राजधानी में रविवार सुबह घने कोहरे के बाद दिनभर निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि, शाम होते-होते गलन की वजह से तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा, जबकि नौ फरवरी को लखनऊ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट आने के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं।


मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से शाम होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अभी दो दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद बारिश हो सकती है। राजधानी का अधिकतम तापमान 20.3 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 24.5 डिग्री, प्रयागराज में 23.3 डिग्री और गोरखपुर तथा वाराणसी में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान मेरठ में 4.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more