UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 February 2022

primary ka master स्थानांतरण में आए अधिकांश शिक्षकों को नहीं मिल पा रहा एरियर


सीतापुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आए 200 से अधिक शिक्षकों को एरियर का भुगतान नहीं हो पा रहा है। एरियर पाने के लिए वह बेसिक शिक्षा विभाग में भागदौड़ कर रहे है। इससे उनको काफी अधिक दिक्कतें आ रही हैं।


अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत जिले में आए शिक्षकों को कई माह बीत गए है। इन शिक्षकों को पहले तैनाती वाले जिले से सत्यापन आना था। वहां से सत्यापन आने के बाद ही इनको जिले से वेतन व एरियर का भुगतान होना है। ऐसे में उनके तैनाती वाले जिले से सत्यापन आने में ही दो से तीन माह बीत गए। इसके बाद इनका अगले माह का वेतन तो लग गया। लेकिन दो माह का एरियर का भुगतान लटक गया है।


इस भुगतान को पाने के लिए वह भागदौड़ कर रहे है। इससे शिक्षक बेहद परेशान है। शिक्षकों का कहना है अगस्त माह 2021 के बाद एक साथ शिक्षकों के एरियर नहीं निकल रहे हैं। कभी एक शिक्षक का एरियर निकल जाता है तो कभी दो से तीन शिक्षकों का भुगतान कर दिया जाता है। जबकि जिले में प्रत्येक विकासखंड में 15 से 20 शिक्षक आए थे। एक साथ एरियर भुगतान की लिस्ट न जारी होने से शिक्षकों को दिक्कतें आ रही है।
बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि एरियर देने की प्रक्रिया वित्त एवं लेखाधिकारी के माध्यम से की जाती है। जिन शिक्षकों को अभी तक एरियर नहीं मिल सका है। इसके लिए वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देशित करके जल्द दिलवाया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more