UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 February 2022

दुखद : विद्यालय के गेट का खंभा गिरा, बालिका की मौत



 औड़िहार (गाजीपुर) । सैदपुर कोतवाली के शरीफपुर गांव के निष्प्रोज्य प्राथमिक विद्यालय के गेट का खंभा शनिवार को गिर गया। हादसे में ननिहाल आई एक बालिका की मौत हो गई।गोपालपुर गांव निवासी रिद्धी यादव (11) मां के साथ दो दिन पूर्व शरीफपुर गांव स्थित नाना होरी यादव के घर आई थी। दोपहर करीब 12 बजे गांव के कुछ बच्चों के साथ प्राथमिक विद्यालय के पास खेल रही थी। बच्चे विद्यालय के गेट से झूलने लगे। अचानक गेट का खंभा गिर गया। रिद्धी उसके मलबे में दब गई। खंभा गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मलबे से बालिका को निकलकर सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।




बालिका की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गोपालपुर गांव से पहुंचे परिवार के सदस्य बालिका का शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। उनका कहना है कि भवन को निष्प्रोज्य घोषित कर दिया गया था तो उसे अब तक गिराया क्यों नहीं गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more