UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 February 2022

मतदान शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले होगा मॉक पोल


हाथरस


भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में इस बार मतदान के दिन मतदान के शुरू होने से पहले मॉक पोल (कृत्रिम मतदान) की प्रक्रिया सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू होगी। आयोग के निर्देश के क्रम में इस बार मॉकपोल मतदान शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले किया जाएगा।इस दौरान संबंधित बूथ की पोलिंग पार्टी प्रत्याशियों के एजेंट का 15 मिनट तक इंतजार करेंगी। इससे अधिक समय होने की स्थिति में किसी भी दो पार्टी के एजेंट के आने की स्थिति में मॉक पोल की कार्यवाही शुरू करेंगी। परियोजना निदेशक (पीडी) एके मिश्र ने बताया कि आयोग के इन निर्देशों के क्रम में सभी मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान जानकारी दी जाएगी।

मॉक पोल के दौरान मशीन में प्रतीकात्मक मतदान कर एजेंटों को पर्ची चेक कराई जाती है, जिससे पार्टी के एजेंटों को मशीन में डाले गए वोट के बारे में पूर्ण जानकारी मिल सके। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more