UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 February 2022

कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने का वादा करें भाजपा


गोरखपुर। 

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक परिषद के कैम्प कार्यालय तुर्कमानपुर बर्फखाना पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने की एवं संचालन मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान कर्मचारी नेताओं ने पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की गुहार लगाई। साथ ही भाजपा से पुरानी पेंशन बहाल किए जाने का भरोसा पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किए जाने की मांग की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए रुपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि 5 फरवरी को वह और संगठन के उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ला ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा और सुनील बंसल के ट्विटर पर लिखकर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली व डेढ़ वर्ष के फ्रिज डीए का एरियर भुगतान कराने का मुद्दा शामिल करें।

संचालन कर रहे मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ ही देश के अर्धसैनिक बलों की भी पेंशन बंद कर दी है। जो जवान सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर देश की हिफाजत कर रहे हैं उन्हें भी उनके रिटायर होने के बाद पेंशन की व्यवस्था नहीं है। यह बहुत ही दुखदाई और झकझोर देने वाली बात है।

उन्होंने कहा कि हम सभी कर्मचारी समाज के लोग सरकार से यह गुजारिश कर रहे हैं कि बीजेपी अपने संकल्प पत्र में पुरानी पेंशन की बात शामिल करे ताकि सबका साथ सबका विकास का उसका वादा पूरा हो। उपाध्यक्ष मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की मांग की सिंदूर की तरह है। इसके बिना पूरा कर्मचारी समाज परेशान है। बैठक को बंटी श्रीवास्तव और शब्बीर अली ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में ये रहे शामिल

बैठक मे तारकेश्वर शाही, ज्ञानेंद्र ओझा, शब्बीर अली, संजय श्रीवास्तव, शाहनवाज खान, बंटी श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, अनिल किशोर पांडेय, श्रीनाथ गुप्ता, भारतेंदु यादव, वरुण बैरागी, राजेंद्र कुमार शर्मा, विशेश्वर शुक्ला, नितिन श्रीवास्तव, जयराम गुप्ता, शब्बीर अली, शीला पांडेय, शिवानंद श्रीवास्तव, रणविजय मिश्रा, अनूप कुमार, उमेश, अरविंद सिंह, अजय सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, प्रभुदयाल सिन्हा, बलबीर सोलंकी, शैलेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, डा. एसके विश्वकर्मा, नंद कुमार, विजय कुमार, इजहार अली, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, रामधनी पासवान, उमेश, अजय सोनकर, कृष्णमोहन गुप्ता, विजय सोनकर, मोहम्मद आरिफ, विनीता सिंह, फुलई पासवान, ओंकारनाथ राय, उदयप्रताप सिंह, राजेश मिश्र, रमेश भारती, हरेराम, आदिल अहमद, यशवीर श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, रामचंद्र पांडेय, सूर्यवेद यादव और निसार अहमद, आदि उपस्थित रहे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more