UpdateMarts•Com
Follow Channel

07 February 2022

प्रधानमंत्री से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग


लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन (इप्सेफ) ने प्रधानमंत्री से पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की है। साथ ही रिक्त पदों पर तत्काल नियुक्ति और आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों के लिए नीति बनाने की मांग की है।


संगठन के अध्यक्ष वीपी मिश्रा व महामंत्री प्रेमचंद्र ने इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशि कुमार मिश्र व सचिव अतुल मिश्रा ने मांग की है कि सरकारी संस्थानों का निजीकरण तत्काल बंद किया जाए। क्योंकि निजी संस्थानों में काम करने वालों का शोषण होता है। उनकी जॉब की सुरक्षा भी नहीं होती है जब चाहे उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more