18 February 2022

तीन भर्तियों का परिणाम जारी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अलग-अलग पदों की तीन भर्तियों का परिणाम जारी कर दिया है। तीनों के लिए सीधी भर्ती के तहत आवेदन लिया गया था।

प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रवक्ता मास कम्युनिकेशन के छह पदों पर विनय भूषण, मु. अफसर अली राईनी, प्रिंसी शर्मा, संध्या यादव, नीरज कुमार व बृजेंद्र कुमार वर्मा का चयन हुआ है। वहीं, राजकीय मेडिकल कालेजों में सहायक आचार्य न्यूरोलाजी के एक पद पर कमलेश कुमार सोनकर चयनित हुए हैं। सहायक आचार्य सामान्य सर्जरी के एक पद पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिला। इससे उक्त पद की भर्ती को पुनर्विज्ञापित करने का निर्णय लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more