हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 April 2022

बच्चों को नहीं मिला एमडीएम, भूखे लौटे बच्चे


धौरहरा खीरी। नगर पंचायत के स्कूलों में पढ़ने वाले बेसिक के बच्चों को मंगलवार को मध्यान्ह भोजन योजना के तहत मिलने वाला भोजन प्राप्त नहीं हुआ। जिसके चलते दोपहर बाद भूख प्यास से व्याकुल बच्चों ने अपने घर जाकर भूख को शांत किया। जबकि आज धौरहरा के बीआरसी प्रांगण में अधिकारियों से लेकर विधायक तक
का जमावड़ा था । फिर भी बेखौफ एनजीओ ने स्कूलों में एमडीएम उपलब्ध नहीं करवा सका। जिससे स्कूल आने वाले छात्र मायूस होकर घर वापस चले गए । स्कूलों में भोजन को लेकर प्राथमिक विद्यालय नगर पंचायत के प्रधानाध्यापक प्रियावर्त श्रीवास्तव व कबाड़ियन टोला के हेड टीचर प्रशान्त शुक्ल ने बताया कि उनके विद्यालयों को एनजीओ ने एमडीएम नहीं पहुंचाया है जिसके चलते आज बच्चों को भूखा ही रहना पड़ गया। उधर बीईओ राम तिलक वर्मा ने बताया कि प्रकरण की जांच की जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more