UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 July 2022

नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षक लगाएंगे चौपाल


 

महराजगंज राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में संचालित राजकीय हाईस्कूलों में विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने की कवायद होगी विद्यालयों के आसपास के गांवों में शिक्षक शिक्षा चौपाल लगाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगे।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को हाईस्कूल स्तर तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 22. राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं। इन विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है, मगर अभी प्रवेश की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। विभाग ने विद्यालयों के आसपास के गांवों में शिक्षा चौपाल लगाए जाने पर जोर दिया है। विद्यालयों के शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय अवधि के उपरांत आसपास के गांवों में चौपाल लगाएं और यह पता करें कि कक्षा आठ पास कितने विद्यार्थी हैं, जिन्होंने अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया है। उन्हें चिह्नित कर उनके अभिभावकों से संपर्क साधें। विद्यार्थियों का नामांकन कराएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more