UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 July 2022

बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले दो स्कूल, कटेगा वेतन

 

पीलीभीत। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को स्कूलों का निरीक्षण कराया। दो स्कूल बंद मिले। विभिन्न स्कूलों के निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले सात सहायक अध्यापकों व दो प्रधानाध्यापकों का वेतन, आठ शिक्षामित्रों, बारह अनुदेशकों का एक दिन का मानदेय काटे जाने के आदेश दिए गए हैं।


बीएसए अमित कुमार सिंह ने सुबह छह बजे कार्यालय बुलाकर खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल आवंटित कर दिए। आवंटित स्कूलों का और निरीक्षण कराया। बीएसए ने सभी से दोपहर एक बजे निरीक्षण रिपोर्ट तलब की निरीक्षण रिपोर्ट जो आई उसे देख कर बीएसए ने नाराजगी जाहिर की। बीएसए को ओर से बताया गया कि प्राइमरी स्कूल सिमरिया अनूप का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार शुक्ला ने निरीक्षण


किया। सुबह 8:00 बजे स्कूल बंद पाया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद का वेतन और दो शिक्षामित्रों का मानदेय काट दिया गया बीसलपुर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल मोहम्मदपुर भजा का निरीक्षण अमरिया के खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव ने किया। स्कूल सुबह साढ़े आठ बजे बंद मिला। शिक्षक योगेश नाथ चंद्रा और सहायक अध्यापक का रमा कुमारी का वेतन काट दिया। कंपोजिट स्कूल जैतपुर मरौरी ब्लॉक निरीक्षण करने पर यहां वंदना मिश्रा सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिलीं। रामपुरिया सिरसा प्राथमिक स्कूल में 16 जून से शिक्षिका नबीला नईम अनुपस्थित चल रही थी। इन पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी विभाग कर रहा है। बीसलपुर ब्लॉक के शहबाजपुर प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने पर यहां प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार स्कूल से गायब मिले। प्राइमरी स्कूल बस आग में मुकेश कुमार, पूजा तिवारी भी अनुपस्थित मिलीं बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया की अध्यापकों को उपस्थिति स्कूलों में शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण जारी रहेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more