UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 July 2022

झण्डे को सूर्यास्त के बाद उतारना होगा, आदेश जारी


लखनऊ। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 11 से 17 अगस्त के बीच रोज झण्डा फहराया जाएगा। वहीं सूर्यास्त के बाद इसे उतारा जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने झण्डा फहराने और इसे उतारने के बाद रखरखाव से संबंधित नियम जारी शुक्रवार को कर दिए हैं।

निर्देश के मुताबिक आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और निजी आवासों में 11 से 17 अगस्त तक झण्डा फहराया जाएगा। सरकारी संस्थानों में सूर्योदय के बाद झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का पालन करने हुए झण्डारोहण किया जाएगा। झण्डा फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी झण्डे में ऊपर की तरफ होनी चाहिए। झण्डा उतारने के बाद किसी के द्वारा इसे फेका नहीं जाएगा और इसे फोल्ड करके रखा जाएगा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more