UpdateMarts•Com
Follow Channel

23 July 2022

सड़क हादसे में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत


दुखद: सड़क हादसे में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत
 

कुफतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कुड़फतेहगढ़ निवासी शिक्षक 15 जुलाई को हादसे में घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई।



गांव कुफतेहगढ़ निवासी शिक्षक लोकेंद्र पाल सिंह (38) गांव रीठ के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात थे वह 15 जुलाई की दोपहर सवा दो बजे विद्यालय की छुट्टी होने के बाद किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर चंदौसी आ रहे थे। जब बाइक सवार अध्यापक गांव असालतपुर जाई पहुंचे तो हिंदुस्तान कृषि फार्म के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। परिजनों शिक्षक को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार किया जा रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे उपचार के दौरान शिक्षक लोकेंद्र पाल सिंह की मीत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more