UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 November 2022

चार विद्यालयों ने नहीं दिया डाटा, अंतिम नोटिस होगा जारी


 बदायूं। बेसिक विभाग की ओर से सीबीएसई स्कूलों से डाटा मांगा था लेकिन तय समय निकलने के बाद में केवल 11 कॉलेजों ने ही जानकारी दी है। जानकारी न देने वाले स्कूलों को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। अगर तब भी जानकारी नहीं देते तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए ने सीबीएसई के 15 स्कूलों से शिक्षकों की स्थिति के संबंध में डाटा मांगा था। इसको लेकर विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया था।






इसके बाद में टिथोनस इंटर नेशनल स्कूल, मदर एथीना स्कूल, बाबा इंटरनेशनल स्कूल एपीएस इंटर नेशनल स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर जीलॉट समेत स्कूलों ने जानकारी विभाग को उपलब्ध करा दी है। जबकि ब्लूमिंगडेल स्कूल, फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल, आरके पब्लिक स्कूल, हंस वाहिनी स्कूल द्वारा डाटा नहीं दिया गया है। ऐसे में इन स्कूलों को फिर से नोटिस भेजकर अंतिम अवसर दिया।



अगर वह समय रहते जानकारी नहीं देते हैं, तो उन संबंधित स्कूलों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए फल एडी बेसिक के यहां पर भेजी जाएगी। 


इस संबंध में बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि सभी स्कूलों को निर्धारित बिंदुवार सूचना देनी होगी। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more