07 January 2023

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 21 से


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू होंगी। पहले चरण में 21 से 28 जनवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, आजमगढ़, देवीपाटन व बस्ती मंडलों में प्रैक्टिकल होंगे।

दूसरे चरण में 29 जनवरी से अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी।