UpdateMarts
Follow Channel

07 January 2023

दीपिका त्रिपाठी को नियुक्त किया गया शिक्षामित्र केयर समिति भियांव की ब्लाक संयोजक


*दीपिका त्रिपाठी को नियुक्त किया गया शिक्षामित्र केयर समिति भियांव की ब्लाक संयोजक*



अम्बेडकर नगर, शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य ने दीपिका त्रिपाठी को शिक्षामित्र केयर समिति भियांव का ब्लाक संयोजक नियुक्त किया है। जिला संयोजक ने नियुक्त ब्लाक संयोजक से एक मजबूत स्तंभ के रूप में शिक्षा मित्र हित में कार्य करने की उम्मीद जताई है। भियांव ब्लाक संयोजक के नियुक्ति पर शिक्षामित्र केयर समिति के ब्लाक, संयोजक रूप किशोर विश्वकर्मा, आनन्द कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, सुदामा देवी, राम वेद सहित जनपद के शिक्षामित्रों ने खुशी प्रकट किया। जिला संयोजक रामचंद्र मौर्य ने जनपद के शिक्षामित्रों से शीघ्र शिक्षामित्र केयर समिति से जुड़ने की अपील किया जिससे सभी शिक्षामित्रों की मदद की जा सके शिक्षामित्र केयर समिति द्वारा मृतक शिक्षामित्रों के आश्रितों को आर्थिक मदद नामिनी को पेंशन बेटियों की शादी में आर्थिक मदद, बच्चों के बेसिक शिक्षा प्राप्त करने तक की जिम्मेदारी समिति द्वारा उठाए जाने की व्यवस्था है। सभी शिक्षामित्र समिति का सदस्य बनकर एक दूसरे के सहयोग में भागीदार बनें। #🆕 ताजा अपडेट