हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

07 January 2023

440 शिक्षकों का स्कूलों से इतर सम्बद्धीकरण खत्म


अभियान चलाने के बाद भी प्रदेश के 440 शिक्षक अपने मूल स्कूलों से इतर संबद्ध हैं जबकि इन जिलों में कई एकल या शिक्षक विहीन स्कूल है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद ने ऐसे 19 जिलों से बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबद्धीकरण एक हफ्ते के भीतर खत्म कर प्रमाणपत्र दें।



फिरोजाबाद, मैनपुरी, कासगंज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बस्ती, सिद्धार्थनगर, हमीरपुर, बाराबंकी, गोरखपुर, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, बागपत, मिरजापुर, सोनभद्र, मुरादाबाद, रामपुर, वाराणसी व कौशाम्बी जिलों में शिक्षकों को संबद्ध किया गया है।सोनभद्र में 50, लखीमपुर खीरी में 49 और सिद्धार्थनगर में 39 शिक्षक सम्बद्ध किए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more