हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 April 2023

पहले ही दिन अध्यापकों का गड़बड़झाला आए दस छात्र, उपस्थिति 80 की दर्ज


 चौसाना खोइसमा में बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक स्कूल में पहले ही दिन अध्यापकों का गड़बड़झाला देखने को मिला। स्कूल मे कुल दस बच्चे अध्ययनरत थे, लेकिन उनकी उपस्थिति 80 दर्ज की गई थी। स्कूल में नए एडमिशन को लेकर भी कोई कार्यक्रम नहीं किया गया।






स्कूल में करीब 12 बजे कुल दस बच्चे खेलते मिले। जबकि रिकॉर्ड में कुल बच्चों की संख्य80 दर्ज की गई । अध्यापकों का कहना है कि गांव में मेला होने के कारण बच्चे वापस चले गए। प्रथम दिवस स्कूल लगभग सूना पड़ा रहा।



स्कूल में कोई नया एडमिशन नहीं कराया गया और न ही एडमिशन कराने के लिए प्रयास किए गए जबकि प्रदेश सरकार ने विशेष अभियान चलाकर स्कूल में बच्चों के नए एडमिशन कराने के आदेश दिए थे। इंचार्ज अध्यापिका बबीता ने बताया कि स्कूल के कुछ बच्चे मेले में चले गए। जबकि कुछ रोजे के कारण चले गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more