हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 April 2023

गुब्बारे में लगी आग से एक शिक्षिका समेत तीन लोग झुलसे


जौनपुर। नगर पालिका परिषद के टाउन हॉल के मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में बड़ा हादसा होने से बच गया लेकिन एक शिक्षिका समेत कई लोग झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शहनशीलता दिखाई जिसके कारण भगदड़ भी नही हुआ । कुछ पल के लिए मंच पर मौजूद मंत्री गिरीश चंद्र यादव , एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशु समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक दहल गए। हलाकि जल्द ही स्थिति सामान्य होने के बाद रैली निकाली गई। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


आग लगने से चंद सेकेण्ड पहले की तस्वीर
सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नगर के टाउन हाल मैदान में स्कूल चलो अभियान की रैली आयोजित किया गया था , इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव , विशिष्ट अतिथि एमएलसी ब्रजेश सिंह प्रिंशु थे
, अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया उसके बाद अगर बत्ती जलाने के लिए जैसे ही बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी ने माचिस जलाई तो आग मंच पर लगाये गए गुब्बारे में लग गया जिसके एक बड़ा आग शोला डीसी , डायट प्राचार्य और दीप प्रज्ज्वलित करवा रही टीचर प्रीती श्रीवास्तव को अपने आगोश में लिया , आग तीनो लोग मामूली रूप से झुलस गई। उधर मंत्री समेत कई अतिथि सहम गए , हालांकि चंद मिनट बाद ही स्थिति सामान्य हो गई झुलसे लोगो को अस्पताल भेजने के बाद रैली निकाली गई।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more